Ro no D15139/23

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशाल रोड शो

भाजपा को जिताएं, रायपुर में कमल खिलाएं – मुख्यमंत्री साय

*रायपुर|* नगरीय निकाय चुनाव में कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे सहित सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ रायपुर को दिलाएं। रायपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर छोड़िए। हम रायपुर नगर निगम को नए सिरे से संवारेंगे और जनता को उत्कृष्ट सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य और ऐतिहासिक रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। भनपुरी से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सड़कों के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा पुष्पवर्षा के माध्यम से रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ के लिए जनता का आभार भी जताया।

सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

रोड शो में कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक श्री राजेश मूणत जी, श्री सुनील सोनी जी, श्री पुरंदर मिश्रा जी, श्री मोतीलाल साहू जी, प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव जी, महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे जी, जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

    कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा रायपुर, 6 अपै्रल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय…

    Read more

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम 7 अप्रैल से करेंगे संभागवार विभागीय समीक्षा

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संभागवार विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। मंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….