Ro no D15139/23

राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में बदलते गांवों की जीवंत मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाया गया। स्टॉल में विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए “गांव के विकास की यात्रा” विषय पर एक विशेष मॉडल तैयार किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विभाग द्वारा निर्मित इस मॉडल में छत्तीसगढ़ के गांवों की 25 वर्ष पूर्व की स्थिति और वर्तमान स्वरूप को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया है। एक ओर जहां पुराने गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी कच्ची सड़कें, अधूरी बिजली व्यवस्था, असुरक्षित पेयजल स्रोत और कच्चे मकान दर्शाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर आज के नए छत्तीसगढ़ के विकसित गांव की तस्वीर दिखाई गई है। इसमें जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकान, हर गांव तक पहुंची बिजली और सड़कों की सुविधाओं को दर्शाया गया है।
स्टॉल में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों की झलक भी प्रस्तुत की गई। विभाग द्वारा निर्मित सोक पिट, बोल्डर चेक डैम, वाटर रिचार्ज सिस्टम जैसी तकनीकों के मॉडल दर्शकों को यह समझा रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैसे हर बूंद का संरक्षण कर भूजल स्तर को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
स्टॉल का अवलोकन करने आए स्कूली छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बताया कि विभाग द्वारा बनाया गया मॉडल वास्तव में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण विकास यात्रा को सजीव कर देता है। छात्रों ने कहा कि आज हम अपने गांवों को विकसित होते देख रहे हैं, जहां पहले सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब शासन की योजनाओं से हर घर में बिजली, पानी और पक्के मकान की सुविधा है। यह देखकर गर्व होता है कि हमारा छत्तीसगढ़ कितना आगे बढ़ चुका है।
राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का यह स्टॉल ग्रामीण परिवेश में आए परिवर्तन और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर दिखने वाले प्रभाव का सशक्त उदाहरण बन गया है। दर्शकों ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मॉडल न केवल विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित भी करते हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली 31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से भागीदारी की अपील की

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के…

    Read more

    प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

      मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय…

    Read more

    NATIONAL

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार