Ro no D15139/23

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम

*- खुरहा-चपका रोग के नियंत्रण के लिए 30 अप्रैल तक किया जाएगा पशुओं का टीकाकरण*

राजनांदगांव 16 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एलएच एण्ड डीसीपी) अंतर्गत खुरहा-चपका (एफएमडी) संक्रामक बीमारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में नि:शुल्क टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में खुरहा-चपका रोग के नियंत्रण हेतु टीकाकरण के सातवें चरण में 15 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी ग्रामों में पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अनूप चटर्जी ने बताया कि पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के लगभग 3 लाख 5 हजार गौवंश एवं भैंस वंशीय पशुओं को रोग-प्रतिरोधक टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि खुरहा-चपका रोग मुख्यत: गाय-भैंस जैसे खुर वाले पशुओं में होने वाला संक्रामक रोग है। इस रोग से ग्रसित पशुओं में तेज बुखार आना, मुंह, जीभ, होंठ एवं मसूडों में छाले या फफोले तथा खुरों के बीच फफोले या घाव होने से पशु लंगड़ाकर चलता है। इसके साथ ही मुंह से अधिक लार गिरना, खाने-पीने में परेशानी, दूध उत्पादन में अचानक कमी, थन या स्तनों पर फफोले, कमजोरी व सुस्ती शामिल है। इस रोग से छोटे बछड़ों की मृत्यु भी हो जाती है। पशु में खुरहा-चपका रोग के लक्षण दिखने पर पशुपालकों को बीमारी पशु को तत्काल अन्य पशुओं से अलग रखें, नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें, साफ-सफाई बनाए रखें एवं कीटाणुनाशक का प्रयोग करें तथा समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अनूप चटर्जी ने पशुपालकों को पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने तथा विभागीय कर्मचारियों का भारत पशुधन एप में पंजीयन कराने में सहयोग करने की अपील की है।
क्रमांक 75 —————–

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?