Ro no D15139/23

लुण्ड्रा को मिला 10 करोड़ का विद्युत विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक प्रबोध मिंज की मांग को दी स्वीकृति
ग्रामीणों को मिलेगा लो वोल्टेज की समस्या से निजात
अम्बिकापुर । जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी और लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है। विधायक प्रबोध मिंज की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्युत विस्तार कार्य हेतु 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से अब ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से राहत मिलेगी।
स्वीकृति अनुसार ककनी में 10 किलोमीटर तक 33 केवी लाइन एवं 9 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन, तुरियाबीरा में 10 किलोमीटर तक 33 केवी और 7 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन, वहीं कुंवरपुर पंचायत में 1 किलोमीटर 33 केवी तथा 21 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन का विस्तार किया जाएगा।
विधायक मिंज ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रही थी। क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
ग्रामीण जनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधायक प्रबोध मिंज के प्रति आभार जताया और कहा कि अब उनके गांवों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना ने बदल दी अनिता बाई की जिंदगी

      कोरबा 19 मार्च 2026/जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत जटगा के आश्रित ग्राम बांधापारा में रहने वाली अनिता बाई का जीवन कभी बहुत संघर्षों से भरा था। तीन…

    Read more

    भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

     कोरबा 19 मार्च 2026/जिले में भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना द्वारा बचाव हेतु उपाय…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट