Ro no D15139/23

’विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की हुई शुरुआत लूण्ड्रा विधायक व कलेक्टर ने अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वैज्ञानिकों से मिलेगा किसानों को कृषि मार्गदर्शन

अम्बिकापुर 29 मई 2025/  भारत सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में किसानों की उन्नति और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु आज से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की गई। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाया जाएगा।
कलेक्ट्रेट परिसर से लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, एवं संयुक्त संचालक कृषि श्री यशवंत केराम ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न शिविर स्थलों पर पहुंचकर कृषि जागरूकता गतिविधियों का संचालन करेंगे। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर एवं मैनपाट के वैज्ञानिक, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशुपालन, उप संचालक मत्स्य पालन, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

किसानों को मिलेगा सीधा संवाद का अवसर
उप संचालक कृषि ने जानकारी दी कि ये कृषि रथ जिले के सातों विकासखंडों के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इस दौरान किसान वैज्ञानिकों से सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन और अन्य कृषि संबंधित विभागों की सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

वैज्ञानिकों से मिलेगा मार्गदर्शन, अनुसंधान को मिलेगा आधार
इस अभियान के दौरान चयनित 78 कृषि क्लस्टर गांवों में कृषि वैज्ञानिक किसानों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के अनुरूप नई अनुसंधान दिशा तय करेंगे। यह फीडबैक भविष्य की तकनीकी योजना निर्माण में सहायक होगा।
अभियान का उद्देश्य कृषि उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, किसानों की आय में वृद्धि लाना तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है। यह संकल्प अभियान किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, मूल्य संवर्धन जैसी नवीन कृषि अवधारणाओं से परिचित कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!