Ro no D15139/23

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर युवाओं का किया उत्साहवर्धन

14 विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के 800 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
 

  जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन अम्बिकापुर के शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक माध्यम है। विभिन्न प्रकार की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता युवाओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान कर रहे हैं, ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेने मात्र से ही आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री रामकुमार सिंह ने युवा उत्सव के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आयोजन में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, पार्षद श्री आलोक दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

14 विधाओं में 800 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा-
प्रतियोगिता में लोक नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, करमा नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा, रॉकबैंड विधाओं को शामिल किया गया।जिसमें जिलेभर के 800 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल

      0 ईस्टर्न नेवल कमांड के एक अधिकारी और 10 विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम कल पहुंचेगी रायपुर   रायपुर 22 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर…

    Read more

    ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से साकार हुई वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा

    प्रकृति के उल्लास, पावस के सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को कलाकारों ने दी भावपूर्ण अभिव्यक्ति   रायपुर, 22 अगस्त 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा और…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से