Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में मधु गुप्ता को मिला नरेगा जॉब कार्ड गांव में ही मिलेगा 100 दिन का रोजगार, हितग्राही ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

अम्बिकापुर 24 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के तहत जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच दिया है। इसी क्रम में ग्राम गढ़वीरा निवासी श्रीमती मधु गुप्ता ने सुशासन तिहार के पहले चरण में नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन दिया था।

प्राप्त आवेदन का तत्काल निराकरण करते हुए समाधान शिविर में संबंधित विभाग द्वारा मौके पर ही मधु को जॉब कार्ड प्रदान किया गया। जॉब कार्ड प्राप्त होने पर श्रीमती सकीना देवी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले गांव में रोजगार नहीं मिलता था, जिससे शहर जाना पड़ता था। अब सुशासन तिहार में मेरी मांग का तुरंत निराकरण हुआ है। अब गांव में ही 100 दिन का रोजगार मिलेगा, जिससे हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों के माध्यम से मांग और शिकायतों के निराकरण की जानकारी के साथ ही साथ जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना और अधिक मजबूत हो रही है। जिससे सुशासन तिहार आमजन के विश्वास का प्रतीक बन रहा है।

  • Related Posts

    नीट-यूजी 2026 3 मई 2026 को आयोजित होगी परीक्षा अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी जिला प्रशासन ने तैयारियां की पूर्ण

      अम्बिकापुर 02 मई 2026/   राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने  पूरी तैयारियां पूरी कर ली है। आगामी 3…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

      अम्बिकापुर 02 मई 2026/   मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण