Ro no D15139/23

अंबुजा मॉल में “ फाइट नाइट दंगल” का भव्य आयोजन, मध्य प्रदेश बना विजेता:डॉ. राकेश मिश्र

 

 

 

*छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के बीच रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व सम्मान; रेफरी-जजेज कोर्स में 12 प्रतिभागी सफल: राकेश ठाकरान*

*इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का आयोजन छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड बनाया: हर्षिता पांडेय*
रायपुर। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित “फाइट नाइट दंगल” का आयोजन उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबले दिखाए।

कुल 8 बाउट में 5 पुरुष एवं 3 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुकाबलों में शुभम् निषाद, लक्ष्मी, छत्रपाल महिलांग, दिपाली, ध्रुव गुज्जर, स्वाति ठाकुर, शाहेंशाह रुलहाक और कपिल शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का दबदबा रहा, जहां 6 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि छत्तीसगढ़ के 2 खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता बने।

आयोजन में सभी विजेता खिलाड़ियों को 7,000 रुपये नगद, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जबकि उपविजेताओं को 5,000 रुपये नगद, मेडल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। टीम इवेंट में मध्य प्रदेश विजेता रही, जिसे शील्ड के साथ 21,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं उपविजेता रही छत्तीसगढ़ टीम को 11,000 रुपये नगद, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। मध्य प्रदेश के सत्येंद्र सोनकर को विजेता टीम के रूप में भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह के आयोजन से बॉक्सिंग के क्षेत्र में नई प्रतिभाएं उभरेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देने की बात कही, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

*छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के बीच रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व सम्मान; रेफरी-जजेज कोर्स में 12 प्रतिभागी सफल: राकेश ठाकरान*

इस आयोजन के साथ ही चार दिनों से चल रहे रेफरी-जजेज कोर्स का भी समापन हुआ। इसमें 12 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। 5 महिला एवं 7 पुरुष प्रतिभागियों ने “आरजे-वन” परीक्षा उत्तीर्ण की। महासचिव राकेश ठकरान ने बताया कि फेडरेशन का उद्देश्य जमीनी स्तर तक प्रशिक्षित रेफरी एवं जज तैयार करना है, ताकि मुकाबलों में निष्पक्षता बनी रहे।

पूरा आयोजन डिजिटल तकनीक पर आधारित रहा, जिसमें सभी खिलाड़ियों का रिकॉर्ड “बॉक्स रेक (Box Rec)” प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा।

समापन समारोह में अतिथियों एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग संघ की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, मीडिया एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

*इनकी रही उपस्थिति:*

दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री टंक राम वर्मा जी कैबिनेट मंत्री, श्री अमरजीत छाबड़ा जी अध्यक्ष राज्य अल्प संख्यक आयोग , डॉ वर्णिका शर्मा जी
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग, डॉ वर्णिका शर्मा जी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग, श्री अनुज शर्मा जी, विधायक धरसींवा, श्री रुस्तम सारंग जी
अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी
सह संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, श्री अंजय शुक्ला जी उपाध्यक्ष वन ओषधि बोर्ड, श्री राकेश पांडे जी
अध्यक्ष खादी-ग्रामोद्योग बोर्ड ( कैबिनेट मंत्री दर्जा), डॉ. विमल चोपड़ा पूर्व विधायक, श्री जीतेन्द्र सिंह परिहार विद्या भारती, नीता डुमरे जी, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सहित अनेक खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    मैकडॉनल्ड्स ने रायपुर में किया विस्तार – शंकरनगर में खुला पहला हाई-स्ट्रीट रेस्टोरेंट

      रायपुर, 11अगस्त 2026 – लजीज जायके के शौकिनों के लिए शहर के हृदयस्थल शंकरनगर में छत्तीसगढ़ के पहले हाई-स्ट्रीट मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट खुल चुका है। विदित हो कि वेस्टलाइफ़ फूडवल्र्ड…

    Read more

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

      रायपुर. 13 अगस्त 2026. कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तीकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां