
शासकीय सेवकों को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दी बधाई
भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि कर दीपावली का तोहफा दिया है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर सभी शासकीय सेवकों को तोहफा दिया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई दी है।