Ro no D15139/23

दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ कुरूद जनपद में लगभग 83 प्रतिशत हुआ मतदान

सुबह से ही वोटिंग को लेकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मतदान केन्द्रों में लम्बी कतारें दिखीं

धमतरी 20 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत आज जिले के कुरूद जनपद पंचायत क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। सुबह से ही वोटिंग को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और मतदान केन्द्रों में लम्बी कतारें लगीं रहीं। जिले की अधिकांश मतदान केन्द्रों में महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में चार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर पर अपना मत अंकित किया। पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र पर वोट डाले गए।
कुरूद जनपद पंचायत में 82.80 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें महिला मतदाता 84.75 और पुरूष मतदाता 80.84 प्रतिशत रहे। इस तरह कुरूद जनपद पंचायत में पुरूष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने 5 प्रतिशत वोटिंग अधिक की।

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत दूसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत कुरूद हेतु आज पूरा हुआ। कुरूद जनपद क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान से 103 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों, एक हजार 147 पंचों और 04 जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया गया । जनपद क्षेत्र में कुल 105 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और एक हजार 564 पंच पदों के लिए नामांकन प्राप्त किए गए थे । इनमें से 02 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है। इसी तरह कुल एक हजार 564 पंच पदों में से 417 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। कुरूद जनपद क्षेत्र में अब 103 सरपंच पदों पर निर्वाचन के लिए 346 अभ्यर्थी और एक हजार 147 पंच पदों के लिए दो हजार 491 प्रत्याशी मुकाबले में रहे । जनपद क्षेत्र में 25 जनपद सदस्य पदों के लिए 68 और 04 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में थे।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच