Ro no D15139/23

जशपुर में आधुनिक खेती का महाकुंभ 23 से 25 मार्च तक आयोजित होगा कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 किसानों को मिलेंगी नई तकनीकों की जानकारी

जशपुरनगर 10 मार्च 2026/ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और नवीन खेती पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक किया जाएगा। पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया था, जिसे अब नई तिथियों के साथ आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कृषि एक्सपो में किसानों को कृषि के आधुनिक तरीकों, नई तकनीकों और उन्नत कृषि उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रशिक्षण सत्र, कृषि यंत्रों का प्रदर्शन तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा विविध प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ते हुए उत्पादन और आय में वृद्धि के लिए प्रेरित करना है।

विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी –
कृषि क्रांति एक्सपो में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, कृषि अभियांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में उन्नत बीज, जैव उर्वरक, एकीकृत मृदा प्रबंधन, एकीकृत कीट प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, मशरूम उत्पादन, सामुदायिक बीज बैंक, कृषि प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन से संबंधित जानकारी और लाइव डेमो प्रदर्शित किए जाएंगे।
किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र –
कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए विषयवार तकनीकी प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षणों में कृषि विशेषज्ञ एवं प्रगतिशील किसान आधुनिक खेती, उन्नत बीज उत्पादन, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन आधारित कृषि, उद्यानिकी तथा कृषि आधारित उद्यमिता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
उत्कृष्ट किसानों का होगा सम्मान –
कृषि क्रांति एक्सपो के दौरान किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें उत्कृष्ट डेयरी किसान, उत्कृष्ट मत्स्य पालक किसान, उत्कृष्ट बागवानी किसान, उत्कृष्ट बीज संरक्षक किसान, उन्नत बीज उत्पादक किसान तथा नवाचार करने वाले प्रगतिशील किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया जारी –
इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक किसान अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, कृषि विस्तार अधिकारी अथवा निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित जानकारी के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 में भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें तथा प्रतियोगिताओं में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम