Ro no D15139/23

सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ – राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण

अम्बिकापुर 26 अक्टूबर 2025/  खेल प्रतिभाओं की भूमि सरगुजा एक बार फिर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होने वाली 25वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के पाँचों संभाग कृ दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर कृ की टीमें हिस्सा लेंगी। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन की गुणवत्ता पूर्व वर्षों की भाँति उत्कृष्ट, अनुशासित और प्रेरणादायक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, परिवहन, चिकित्सीय सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि प्रतिभागी पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि सरगुजा की मेहमाननवाज़ी और संगठन क्षमता पूरे प्रदेश में उदाहरण बनेगी।

भव्य उद्घाटन समारोह 28 अक्टूबर को मल्टीपर्पज स्कूल मैदान, अंबिकापुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तथा सांसद श्री चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं समापन समारोह में प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

इस वर्ष प्रतियोगिता में निम्न खेलों का आयोजन किया जाएगा-
• फुटबॉल (बालिका – 19 वर्ष)
• बैडमिंटन (बालक एवं बालिका – 14, 17, 19 वर्ष)
• क्रिकेट (बालक – 14 वर्ष)
• बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका – 14, 17, 19 वर्ष)

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने जानकारी दी कि सभी खेल मैदानों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत, उपकरण व्यवस्था और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए आवास स्थलों को सुसज्जित किया गया है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्चपास्ट का  रिहर्सल अंतिम चरण में है।
“सरगुजा की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी हुई है। यह आयोजन हमारे युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, और यही इस महोत्सव का मूल उद्देश्य है।”

सरगुजा प्रशासन, शिक्षा विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त रूप से इस आयोजन को भव्य, सुरक्षित और प्रेरणादायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगर निगम द्वारा मैदान और स्वागत स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीमों की तैनाती के साथ एम्बुलेंस सेवाएँ भी सुनिश्चित की हैं।
खेल महाकुंभ के इस पर्व में राज्यभर से आने वाले सैकड़ों खिलाड़ी, कोच, अधिकारी एवं खेलप्रेमी सरगुजा की सांस्कृतिक और खेलीय धरोहर के साक्षी बनेंगे।
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मंच बनेगा, बल्कि सरगुजा के गौरव और खेल संस्कृति के उत्थान का प्रतीक भी सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!