Ro no D15139/23

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वशिष्ठ कम्युनिटी हाल में महाकुम्भ-योग उत्सव की हुई शुरूआत

प्रशिक्षकों ने योग से होने वाले लाभों की जानकारी देने के साथ ही योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की
15 जून से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

जशपुरनगर 15 जून 2025/ ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 जून से 21 जून  तक योग महाकुम्भ-योग को उत्सव के रूप में मनाने एवं अधिक से अधिक जनसामान्य को योग के प्रेरित करने हेतु योग सप्ताह मनाया जा रहा है। आज पहले दिन जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हाल में योग सप्ताह की शुरुआत हुई।
इस दौरान हाल में योग प्रशिक्षक श्री लल्लू राम निषाद, गुंजन सिन्हा, डमरूधर स्वर्णकार, अशोक यादव और रविकांत कुंभकार के मार्गदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, उपसंचालक समाज कल्याण श्री टी. पी. भावे, नगर के जनप्रतिनिधियों सहित लगभग 150 से प्रतिभागियों ने  ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षक द्वारा शशकासन, शलभासन, उत्तानपादासन, उष्ट्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वक्रासन, भुजंगासन, पद्मासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया और योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य में संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हमारे जीवन को खुशहाल और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित योग करना चाहिए। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में भाग लेने के साथ स्वस्थ जीवन के लिए  योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील भी की।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण है। आप सभी नियमित योग करने के साथ ही लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। 15 से 21 जून तक जिले में योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के ग्राम पंचायतों में योग संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने लोगों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील भी की। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी,  नागरिकगण ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल