Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

कलेक्टर ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा

जशपुरनगर 14 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शनिवार को रणजीता स्टेडियम का निरीक्षण किया और तैयारी
की जानकारी ली विदित है कि रणजीता स्टेडियम में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में भी राज्य स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिससे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे और योगाभ्यास करेंगे
कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम में तैयारी का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने योगाभ्यास के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल लगाने के लिए कहा है। उन्होंने योगाभ्यास के लिए पर्याप्त संख्या में योग मेट, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बेरिकेडिंग, पानी, बिजली साउंड सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम ओंकार यादव और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
योग का महत्व
योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का एक माध्यम है। इसका अभ्यास मानसिक शांति,आत्म-जागरूकता और समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।
शारीरिक लाभ
शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
रक्त संचार और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है।
मानसिक लाभ
तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है। एकाग्रता और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।
आध्यात्मिक लाभ
आत्मचिंतन और ध्यान के माध्यम से सहायता करता है।जीवन में संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है।
योग के लिए आवश्यक सामग्री योग करने के लिए बहुत अधिक संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन कुछ बुनियादी चीजें सहायक होती हैं
योगा मैट फिसलन रहित और आरामदायक मैट योगाभ्यास के दौरान स्थिरता प्रदान करता है।
योग एक संपूर्ण जीवन शैली है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। इसे नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाकर हम जीवन में संतुलन, स्वास्थ्य और शांति पा सकते हैं।

  • Related Posts

    जिले के 44 सहकारी समितियों में बीज – खाद की पर्याप्त उपलब्धता

    समय पर मिल रहे संसाधन, संतुलित उर्वरक उपयोग और हरी खाद को बढ़ावा देने पर कृषि विभाग का जोर जशपुरनगर 14 जून 2026/ खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए…

    Read more

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

    बहादुरी, खेल, विज्ञान, कला एवं सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान जशपुरनगर 14 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC