Ro no D15139/23

सत्ता साहस और पराक्रम की त्रिवेणी थे महाराजा छत्रसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विरासत महोत्सव का किया शुभारंभ

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुंदेलखंड की धरती वीरों और रणबांकुरों की धरती है। इस पवित्र धरती पर महाराजा छत्रसाल का जन्म हुआ। मैं वीरों की धरती को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आज पुरुषार्थ और पराक्रम का दिन है। आज बुंदेलखंड के वीर सपूत महाराजा छत्रसाल की जंयती है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर परमात्मा ने विशेष कृपा की है। इस धरती ने रणबांकुरे दिए है। मुख्यमंत्री आज छतरपुर जिले के ग्राम मऊ सहानियां में महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान के सौजन्य से आयोजित महाराजा छत्रसाल जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा छत्रसाल की लड़ाई देश के स्वाभिमान की लड़ाई थी। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में मुगलों से लोहा लिया और अपने पुरुषार्थ और पराक्रम से आततायियों से देश की रक्षा की। उनका यह साहस उस कठिन दौर में अनुपम था। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा छत्रसाल उस कठिन दौर में सत्ता साहस और पराक्रम के त्रिवेणी थे। उन्होंने मुगलों को धूल चटाई और देश का मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराजा छत्रसाल, रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई, लोकमता देवी अहिल्याबाई होलकर हमारे गौरव हैं। हमें उनके कठिन संघर्षों, उनके पराक्रमों और उनके आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा छत्रसाल के साहस और पराक्रम को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्कूल, कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में पाठ शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखखड के अंदर पानी की दिक्कतें वर्षों से रही है। बुंदेलखंड में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्षों से उलझी पड़ी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मऊ सहानियां में संस्कृति विभाग के सहयोग से महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विरासत महोत्सव का शुभारंभ दीप्रज्वलित कर एवं महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने महाराज छत्रसाल जी की जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विरासत महोत्सव में छत्रसाल दर्पण स्मारिका का विमोचन किया।

इस दौरान कृषि मंत्री एवं छतरपुर के प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंषाना, सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन और वन्य जीव चिकित्सकों को दी बधाई

    मादा चीता गामिनी की बेटी ने दिया 4 शावकों को जन्म भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता ‘गामिनी’…

    Read more

    सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मेले से बढ़ता है मेल-मिलाप लघु व्यावसायियों को उपलब्ध होता है बाजार भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब