Ro no D15139/23

भारत ने सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाया कदम, जापान को हराकर दर्ज की शानदार जीत

खेल डेस्क। हॉकी एशिया कप 2025 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को राजगीर में खेले गए अपने दूसरे मैच में भारत ने जापान को 3-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो और मनदीप सिंह ने एक गोल दागा। जापान के लिए कोसी कावाबे ने दो गोल किए।

पहले क्वार्टर में ही भारत ने आक्रामक शुरुआत की। तीसरे ही मिनट में मनदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोलकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। अभी दो ही मिनट बीते थे कि जापान की गलती का भारत ने फायदा उठाया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। पहले क्वार्टर में भारत ने 2-0 की लीड ले ली थी।

दूसरे क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल

दूसरे क्वार्टर में जापान ने वापसी करने की कोशिश की। टीम को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन, किसी को गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारत को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन फायदा नहीं उठा सके। वहीं, 22वें मिनट में अमित रोहिदास को ग्रीन कॉर्ड मिला। वह दो मिनट तक मैदान से बाहर रहे। दूसरे क्वार्टर का खेल गोल रहित रहा। हाफ टाइम तक भारत 2-0 की लीड के साथ आगे रहा।

कोसी ने कराई जापान की वापसी

तीसरे क्वार्टर में कोसी कावाबे ने जापान को वापसी करने का मौका दिया। 37वें मिनट में कावाबे ने फील्ड गोलकर जापान को 2-1 पर ला खड़ा किया। हालांकि, तीसरे क्वार्टर के खेल खत्म होने से ठीक पहले भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत ने बिना चूके गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दिया। हालांकि, इससे पहले राजकुमार पाल को ग्रीन कॉर्ड मिला।

अंत में पीछे रह गया जापान

आखिरी क्वार्टर में भारत और जापान ने शुरू में डिफेंसिव खेल खेला। हालांकि, खेल खत्म होने के दो मिनट पहले जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। कोसी कावाबे ने स्ट्राइक ली और गोल कर दिया। अब जापान 3-2 के स्कोर पर आ गया था। 59वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह को येलो कॉर्ड मिल गया। भारत की चिंता बढ़ गई लेकिन, अन्य खिलाड़ियों ने जापान को और कोई गोल नहीं करने दिया और भारत ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है