Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजनाः नारायणपुर की सनबती के स्वावलंबन और सम्मान की नई कहानी

आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास, अब खुद ले रहीं परिवार की खुशहाली के फैसले*

 

रायपुर, 08 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बन चुकी है। नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम आमगांव की रहने वाली श्रीमती सनबत्ती के लिए यह योजना सिर्फ एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान है। आज सनबती न केवल अपने परिवार को आर्थिक संबल दे रही हैं, बल्कि समाज में एक सशक्त महिला के रूप में अपनी पहचान भी बना रही हैं।

 

*पूर्व में छोटी-छोटी जरूरतों के लिए रहना पड़ता था निर्भर*

 

श्रीमती सनबती अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि पहले परिवार की सीमित आय के कारण घर चलाना एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम था। वे कहती हैं कि पहले हर महीने इस बात की चिंता सताती थी कि घर का राशन कैसे आएगा, बच्चों की पढ़ाई का खर्च कैसे निकलेगा और दैनिक जरूरतें कैसे पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण छोटी-छोटी खुशियों और जरूरतों के लिए भी दूसरों का मुंह ताकना पड़ता था। सीमित संसाधनों के बीच परिवार की जिम्मेदारियों को निभाना उनके लिए एक मानसिक और आर्थिक बोझ जैसा था, जिसने उनके आत्मविश्वास को भी कम कर दिया था।

 

*बदलाव की बयार-1000 रुपए की मासिक राशि ने बदली जिंदगी*

 

ऐसे मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना सनबती के जीवन में उम्मीद की एक नई किरण बनकर आई। योजना के तहत हर महीने उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर होने वाली 1000 रुपए की सम्मान राशि ने उनके घर की तस्वीर बदल दी। अब सनबती इस राशि का उपयोग बेहद सोच-समझकर और योजनाबद्ध तरीके से कर रही हैं। घरेलू जरूरतों में मदद जैसे राशन और घर की आवश्यक सामग्रियों की जरूरत पूरी हो जाती है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनकी छोटी-बड़ी जरूरतों को बिना किसी रुकावट के पूरा करना। अब आपातकालीन या दैनिक खर्चों के लिए उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

 

*अब मैं खुद फैसले लेती हूँ- बढ़ा महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सम्मान*

 

सनबती बेहद गर्व के साथ बताती हैं कि इस योजना ने उन्हें केवल आर्थिक रूप से ही मजबूत नहीं किया, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाया है। अब वे परिवार के आर्थिक और घरेलू निर्णयों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। उनके भीतर यह विश्वास जगा है कि वे भी अपने परिवार को सहारा दे सकती हैं। सनबती के अनुसार यह योजना ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक सच्चे साथी की तरह है, जो हमें समाज में सम्मान के साथ जीना सिखाती है।

 

*शासन और प्रशासन के प्रति जताया आभार*

 

श्रीमती सनबती ने महिलाओं के कल्याण के प्रति समर्पित इस संवेदनशील पहल के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन नारायणपुर का सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने ग्रामीण अंचल की हजारों महिलाओं के मन में एक नया भरोसा जगाया है। आज नारायणपुर जिले की सनबती जैसी हजारों महतारियाँ महतारी वंदन योजना के जरिए आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हैं। यह कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब महिलाओं को सही समय पर सही संबल मिलता है, तो वे पूरे परिवार और समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम हो जाती हैं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल