Ro no D15139/23

महतारी वंदन से संवरा बचपन, कांति राजवाड़े को बच्चों के पोषण और सेहत से दूर हुई चिंता

*सूरजपुर की कांति को मिली योजना से संबल, अब परिवार के खान-पान और स्वास्थ्य पर दे रहीं विशेष ध्यान*

 

रायपुर, 08 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी अंचलों में महिलाओं के जीवन को एक नई दिशा दे रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उनके परिवारों की खुशहाली का आधार भी सिद्ध हो रही है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक और सुखद कहानी सूरजपुर जिले के ग्राम पीढ़ा की रहने वाली कांति राजवाड़े की है।

 

*सीमित आय की चिंता हुई दूर*

 

ग्राम पीढ़ा निवासी कांति राजवाड़े पति श्री कैलाशपति राजवाड़े बताती हैं कि पहले परिवार की आय सीमित होने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की परवरिश के बीच संतुलन बनाना एक बड़ी चुनौती थी। पैसों की तंगी की वजह से कई बार बच्चों के खान-पान और पोषण से समझौता करना पड़ता था। श्रीमती कांति राजवाड़े कहती है कि पहले सीमित आय के कारण परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था। लेकिन जब से महतारी वंदन योजना शुरू हुई है, हमारी एक बड़ी चिंता दूर हो गई है।

 

*बच्चों की सेहत और पोषण पर विशेष फोकस*

 

कांति राजवाड़े ने बताया कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली निश्चित आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए एक बड़ा संबल बनकर आई है। अब वे इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और पौष्टिक खान-पान के लिए कर रही हैं। बच्चों के लिए दूध, फल और हरी सब्जियां अब नियमित रूप से घर आ रही हैं। बच्चों की छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और दवाओं के लिए अब किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। समय पर मिल रही इस सहायता से पूरे परिवार के रहन-सहन और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

 

*निर्णय लेने की मिली आजादी, मुख्यमंत्री का जताया आभार*

 

कांति का मानना है कि यह योजना केवल एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं को मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक बेमिसाल पहल है। इस राशि के हाथ में आने से महिलाओं में यह आत्मविश्वास जगा है कि वे अपने परिवार के कल्याण के लिए स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकती हैं। योजना से मिले इस नए हौसले और खुशहाली के लिए कांति राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!