Ro no D15139/23

ग्राम पंडरीपानी में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्यवाही

एसडीएम फरसाबहार की कार्रवाई में 870 बोरे अवैध धान जप्त

   जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान खरीदी, बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने  चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फरसाबहार के औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंडरीपानी में दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध धान भंडारित पाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुल 870 बोरे, लगभग 400 क्विंटल धान अनधिकृत रूप से संग्रहित पाया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त धान किसी भी पंजीकृत खरीदी केंद्र अथवा अधिकृत विक्रेता के खाते में दर्ज नहीं था और इसे बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित किया गया था। अवैध भंडारण की पुष्टि होते ही एसडीएम (राजस्व) द्वारा मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की गई। धान को तत्काल जप्त कर ग्राम पंचायत के अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि अवैध धान संग्रहण राज्य की समर्थन मूल्य व्यवस्था को प्रभावित करता है और इससे कदाचार तथा अनियमितताओं की संभावनाएँ बढ़ती हैं। इसलिए प्रशासन ऐसे मामलों पर सख़्त निगरानी रख रहा है।
जिला प्रशासन का संदेशकृअवैध भंडारण पर सख़्त निगरानी जारी-
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने निरीक्षण टीम को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में धान खरीदी सीजन के मद्देनजर सभी संभावित स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अवैध खरीद, बिक्री या भंडारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि धान का लेन-देन केवल निर्धारित नियमों और पंजीकृत खरीदी केंद्रों के माध्यम से ही करें, अन्यथा नियम विरुद्ध पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    साय सरकार ने अवैध धर्मांतरण रोकने और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसके मसौदे को मंजूरी दी गई है। • प्रस्तावित कानून के अनुसार बल, प्रलोभन,…

    Read more

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *किसानों और गरीबों की खाद्य सुरक्षा पर सरकार का जोर* *धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री* *73 लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे