Ro no D15139/23

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त, 1.46 लाख रुपए का अर्थदंड वसूल

जशपुरनगर 24 जून 2026/  जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन संबंधी प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की जा रही है। सिर्फ 02 वैध खदान, इधर बिना रायल्टी पटाये अवैध रेत तस्करी, 400 रूपये प्रति ट्रैक्टर बढ़ाई कीमत की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में 11 जून को अवैध रूप से संग्रहित लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली में 600 घन मीटर रेत जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा 1 लाख 46 हजार 800 रुपये की अर्थदंड राशि खनिज मद में जमा कराई गई है।
जिला सहायक खनिज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पोड़ी स्थित शंख नदी क्षेत्र में 11 जून 2026 को निरीक्षण के दौरान लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली (करीब 600 घनमीटर) रेत अवैध रूप से संग्रहित पाई गई। इस पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत निर्धारित अर्थदंड की राशि 1,46,800 रुपये का चालान 16 जून 2026 को खनिज मद में जमा कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले में रेत के वैध उत्खनन एवं आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में स्थित ग्राम पोड़ी एवं ग्राम पुत्रीचौरा में 5-5 हेक्टेयर क्षेत्रफल की रेत खदानें घोषित की गई हैं। इन खदानों के संचालन हेतु निविदा आमंत्रण सूचना जारी कर खदान स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता