Ro no D15139/23

बलौदा की पहाड़ियों पर कंटूर ट्रेंच से जल संरक्षण और हरियाली की दिशा में बड़ा कदम

*मनरेगा के तहत हेडसपुर पंचायत के गोसाई पहाड़ में चल रहा निर्माण कार्य, ग्रामीणों को मिला रोजगार*

रायपुर, 04 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत हेडसपुर के गोसाई पहाड़ पर स्टेगर्ड कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। यह कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जिला कलेक्टर के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। गोसाई पहाड़ पर चल रहे इस परियोजना हेतु 6 लाख 46 हजार 973 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके तहत कुल 2,050 कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कंटूर ट्रेंच एक प्रभावशाली जल संरक्षण तकनीक है, जिसमें ढलान वाली ज़मीन पर समान ऊंचाई पर खाइयाँ बनाकर बारिश के पानी को रोका जाता है। ये खाइयाँ वर्षा जल को संचित कर उसे धीरे-धीरे ज़मीन में समाहित करती हैं, जिससे भूजल स्तर बढ़ता है, भूमि कटाव रुकता है और नमी बनी रहती है। स्टेगर्ड ट्रेंच का निर्माण ज़िगज़ैग तरीके से किया जाता है, जिससे पानी का प्रवाह संतुलित होता है और अधिक प्रभावी अवशोषण संभव होता है। इससे पहाड़ियों में हरियाली लौटने की प्रक्रिया तेज़ होती है।

इस परियोजना के तहत स्थानीय मनरेगा श्रमिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे जहां ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है, वहीं गांव के जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में ठोस पहल हो रही है। “मोर गांव मोर पानी” अभियान न केवल जल आत्मनिर्भरता का लक्ष्य लेकर चल रहा है, बल्कि यह सतत विकास की ओर ग्रामीण छत्तीसगढ़ के मजबूत कदमों का प्रतीक बन गया है।

  • Related Posts

    दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *सुरक्षा बलों के साहस, स्थानीय जनसहयोग और पुनर्वास नीति से मिली निर्णायक सफलता – मुख्यमंत्री*   *दूरस्थ अंचलों तक पहुंचीं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और जनकल्याण की योजनाएं, शासन पर…

    Read more

    छात्रावास में आवश्यक सुधार किए जा चुके हैं, छात्रों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

    स्वीकृत मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है   रायपुर, 14 जुलाई 2026/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीजापुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’