Ro no D15139/23

पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु करें समन्वित प्रयास-अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग आरएस विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जगदलपुर, 24 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष  आरएस विश्वकर्मा ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए समन्वित पहल किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का वास्तविक लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचे, इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम, महिला एवं बाल विकास विभागों की सेवाओं की उपलब्धता पर फोकस करें। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम तथा आर्थिक उन्नयन हेतु स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने रोजगार एवं कौशल विकास की दिशा में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, उद्योग विभागों को सकारात्मक प्रयास किए जाने कहा। साथ ही धरातल पर प्रदर्शित उत्कृष्ट कार्य के बारे में अन्य लोगों को अवगत करवाकर उन्हें भी प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान आयोग के सदस्य श्री नीलांबर नायक, श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा एवं श्री कृष्ण कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछड़े वर्ग के हित में संचालित योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए और पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ दिलाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी स्तर पर समस्याओं की पहचान कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। बैठक में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि शासन की मंशानुसार और पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के निर्देशों के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने सहित समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों को लाभान्वित किए जाने सार्थक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में अद्यतन प्रगति लाने के साथ ही धरातल पर कार्यों एवं सेवाओं को परिणामोन्मुखी बनाने आश्वस्त किया। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, डीएफओ श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन

      बाजे गाजे के साथ लड्डुओं से तौलकर विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने उप मुख्यमंत्री का किया सम्मान *यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल बिजली बिल समाधान योजना से धमतरी के हजारों परिवारों को मिली आर्थिक आजादी

    ​ ​रायपुर 06 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….