
ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों के अधिकार सुरक्षित रहने चाहिए. मैं हर वर्ग, हर समुदाय के साथ खड़ी हूं. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं. अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे.
साथ ही बंगाल की सीएम ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैसे लेकर वोट बांटने की कोशिश कर रहे हैं. हम बीजेपी को आपके मतदान का अधिकार छीनने नहीं देंगे. हम अंत तक लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए.
भीड़ को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है. वह यहीं नहीं रुकीं. आगे उन्होंने कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है. एक लाइन उन्होंने और कहा- खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे, बता तेरी रजा क्या है.






