Ro no D15139/23

मनेंद्रगढ़ को मिली वनमण्डल की सौगात, नवीन वनमण्डल में होंगे तीन उप वनमंडल

*कोरिया वनमण्डल का हुआ पुनर्गठन, राजपत्र में प्रकाशन*

रायपुर, 27 फरवरी 2025/
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से सरगुजा संभाग के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को एक और बड़ी सौगात मिली है। अब मनेंद्रगढ़ का अपना खुद का वनमण्डल होगा और इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है।

जिला बनने के बाद लंबे समय से मनेंद्रगढ़ को वनमण्डल बनाने की मांग उठ रही थी। क्षेत्र के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों की इस मांग को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सामने रखा था। इस प्रस्ताव पर आखिरकार मुहर लगी है और कोरिया वन मंडल का पुनर्गठन करते हुए मनेंद्रगढ़ वनमण्डल का गठन किया गया है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नवीन वनमण्डल मनेंद्रगढ़ में तीन उप वनमण्डल होंगे। इसका कुल क्षेत्रफल 2361.35 वर्ग किमी होगा। उप वनमण्डल में मनेंद्रगढ़ उप वनमण्डल 878.89 वर्ग किमी, केल्हारी उप वनमण्डल 664.12 वर्ग किमी तथा जनकपुर उप वनमंडल 818.33 वर्ग किमी का होगा।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने