Ro no D15139/23

शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

*शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगी*

रायपुर, 9 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर दंतेवाड़ा जिले के ग्राम तुड़पारास की प्रगतिशील महिला किसान श्रीमती मनीषा नागेश ने आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल पेश की है। उन्होंने सब्जी उत्पादन को आजीविका का मजबूत माध्यम बनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया है।

*परिवार की पहल को आगे बढ़ाया*

करीब दो वर्ष पहले उनके परिवार ने एक हेक्टेयर भूमि में सब्जी उत्पादन की शुरुआत की थी। प्रारंभ में यह कार्य उनकी सास द्वारा किया जाता था, लेकिन अब मनीषा स्वयं इसकी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और सहायता से खेती को आगे बढ़ाते हुए इसे आय का स्थायी स्रोत बना लिया है।

*विविध सब्जियों का उत्पादन, बढ़ी आय*

मनीषा अपने खेत में टमाटर, बैंगन, बरबटी, तोरई, करेला, केला सहित अनेक प्रकार की सब्जियों की खेती कर रही हैं। इन सब्जियों की बिक्री से उन्हें नियमित आय प्राप्त होती है। वे बताती हैं कि इस आय से बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।

*सोलर सिंचाई और प्राकृतिक खेती को दिया बढ़ावा*

खेती को सुविधाजनक बनाने के लिए उन्होंने शासकीय सहायता से सोलर आधारित बोरवेल की सुविधा प्राप्त की है। इसी के माध्यम से वे अपनी फसलों की सिंचाई करती हैं। लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पॉलीथिन मल्चिंग के बजाय प्राकृतिक मल्चिंग को अपनाया है। खेत में पैरावट बिछाने से नमी बनी रहती है, खरपतवार कम उगते हैं और मजदूरी की आवश्यकता भी घट जाती है।

*शासकीय योजनाओं से मिली नई दिशा*

मनीषा का कहना है कि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाएं किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन के पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं। वहीं राष्ट्रीय बागवानी मिशन के माध्यम से केला, पपीता तथा अन्य फलदार पौधों की खेती को प्रोत्साहन मिलता है। इसके अलावा राज्य पोषित विकास योजना और ऑयल पाम मिशन जैसी योजनाएं भी किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं।

गृहस्थी और खेती में संतुलन

मनीषा गृहस्थी की जिम्मेदारियों के साथ प्रतिदिन सुबह और शाम अपने खेत में समय देती हैं। उनका मानना है कि नियमित देखभाल और मेहनत से खेती में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उनकी लगन का ही परिणाम है कि आज उन्हें खेती से अच्छी आय प्राप्त हो रही है और वे आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।

*अन्य किसानों और महिलाओं के लिए प्रेरणा*

आज श्रीमती मनीषा नागेश अपने क्षेत्र में एक सफल सब्जी उत्पादक किसान के रूप में पहचान बना चुकी हैं। उनका मानना है कि यदि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और शासकीय योजनाओं का लाभ लें, तो कम भूमि में भी अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

*आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम*

मनीषा नागेश की सफलता यह दर्शाती है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और शासकीय योजनाओं के प्रभावी उपयोग से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। उनकी उपलब्धि महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है।

  • Related Posts

    दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप मुख्यमंत्री ने पूछा—“आगे क्या बनना चाहती हो?”, जयमंती बोलीं—“शिक्षक बनना चाहती हूं” मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला- “शिक्षक…

    Read more

    मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान