Ro no D15139/23

ज्ञान सिंह को मिला दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं व्हीलचेयर

*शासन और जिला प्रशासन का जताया आभार*

रायपुर, 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कबीरधाम जिले के विकासखण्ड बोड़ला अंतर्गत ग्राम भुरसीपकरी निवासी श्री ज्ञानसिंह धुर्वे की दिव्यांगता की जानकारी होने पर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर उन्हे सहायक उपकरण प्रदान किया गया। श्री ज्ञानसिंह धुर्वे का दुर्घटनावश पैर एवं कंधे की हड्डी टूट जाने के कारण दिव्यांग हो गए थे। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वे लंबे समय से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने में कठिनाई का सामना कर रहे थे। इस संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

सचिव ग्राम पंचायत चेन्द्रादादर श्री आल्हा सिंह करचाम, एवं श्री रोहित कुमार, सचिव ग्राम पंचायत भुरसीपकरी के सहयोग से श्री ज्ञानसिंह धुर्वे को जिला चिकित्सालय कबीरधाम में संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका परीक्षण किया गया। जिसके उपरांत उन्हें 40 प्रतिशत चलन (लोकोमोटर) संबंधी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किया गया। दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी होने के तत्काल बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की गई। व्हीलचेयर मिलने से अब उनके आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा दैनिक कार्यों को करने में भी सहायता प्राप्त होगी। दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं सहायक उपकरण प्राप्त होने पर श्री ज्ञानसिंह धुर्वे ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विभाग की संवेदनशील पहल और त्वरित कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है तथा उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने में सहयोग प्राप्त हुआ है।

  • Related Posts

    दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप मुख्यमंत्री ने पूछा—“आगे क्या बनना चाहती हो?”, जयमंती बोलीं—“शिक्षक बनना चाहती हूं” मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला- “शिक्षक…

    Read more

    मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान