मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पैरालिसिस बीमारी से जूझ रहे मानकुवेर नाग को मिला व्हील चेयर

सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर प्रदान कर उनकी समस्या सुनी
मानकुवेर नाग और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
जशपुरनगर 19 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के द्वारा लोगों की मदद करने का सिलसिला सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में पैरालिसिस बीमारी से जूझ रही बगीचा तहसील के महादेवडांड टुकुपानी निवासी श्रीमती मानकुवेर नाग चलने-फिरने में असमर्थ थीं। उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर व्हील चेयर प्रदान की गई है।
        पैरालिसिस बीमारी से पीड़ित श्रीमती मानकुवेर नाग के परिजनों ने  सीएम कैंप कार्यालय बगिया में पहुंचकर मदद के लिए आवेदन किया था। परिवार की इस अपील को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की और सहायता का आश्वासन दिया।
        मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्या को सुना और व्हील चेयर का वितरण किया। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। इस सहायता से श्रीमती मानकुवेर नाग और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी देखी गई। व्हील चेयर मिलने से अब श्रीमती मानकुवेर नाग अपने दैनिक कार्यों को आसानी  से कर पाएंगी। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मदद से उनके जीवन में एक नई आशा और राहत आई है।

Related Posts

नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय का अंतिम लेखा दाखिल

जशपुरनगर 17 मार्च 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका जशपुर, नगर पंचायत कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा और कोतबा के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा का अंतिम लेखा…

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 17 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *