Ro no D15139/23

शाहरुख, रानी मुखर्जी सहित कई हस्तियों को मिला दादासाहेब फाल्के अवार्ड

ईंटरटेनमेंट डेस्क। 71वां नेशनल अवॉर्ड सिनेमा के कलाकारों और सिनेमा लवर्स के लिए काफी खास रहा, क्योंकि इस बार शाह रुख खान और रानी मुखर्जी ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता। शाह रुख के साथ विक्रांत मैसी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शेयर किया। दूसरी ओर मलयालम इंडस्ट्री का नाम भारत में विश्व में ऊंचा करने वाले और 5 बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद का मूमेंट काफी यादगार बन गया जब चार दिग्गज एक ही फ्रेम में नजर आए।

चार दिग्गज एक ही फ्रेम में

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाले मोहनलाल, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शेयर करने वाले शाह रुख खान और विक्रांत मैसी और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली रानी मुखर्जी ने एक साथ पोज दिया और ये तस्वीर वायरल हो गई। चारों दिग्गजों का एक साथ एक फ्रेम में होना एक यादगार मूमेंट बन गया और यह देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए।

शाह रुख ने मोहनलाल को लगाया गले

इसी बीच एक और तस्वीर वायरल हुई जिसमें शाह रुख खान मोहनलाल को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को बधाई दी और गले लगकर खुशियां मनाईं। वहीं एक तस्वीर में रानी, शाह रुख और विक्रांत एक दूसरे का हाथ थामे अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर यही कहा जा सकता है कि नेशनल अवॉर्ड देश के अलग-अलग लोगों को एक साथ जोड़ता है। चाहे वे अलग संस्कृति से आते हों या उनकी भाषा अलग हो लेकिन ये अवॉर्ड सबको एक साथ लाकर एकता की मिसाल पेश करता है।

विक्रांत मैसी को फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। साथ ही इसे बेस्ट फिल्म भी चुना गया है। इसी तरह शाह रुख खान को एटली निर्देशित फिल्म ‘जवान’ में उनके रोल के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। मलयालम एक्टर मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अब तक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अवॉर्ड लेने के बाद मोहनलाल ने कहा कि सिनेमा मेरी दिल की धड़कन है। वहीं राष्ट्रपित द्रौपदी मूर्मू ने भी उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!