Ro no D15139/23

भड़काऊ इशारे और भारतीय खिलाड़ियों पर टिप्पणी… बीसीसीआई ने की पाक खिलाड़ियों की शिकायत, सूर्या से भी मांगा जवाब

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ सुपर 4 के मैच में तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने प्लेन क्रैश लैंडिंग वाला रिऐक्शन दिया था। इसके अलावा उनका अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ मैदान पर झगड़ा भी हुआ था। वहीं, बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक के बाद गन सेलिब्रेशन किया था। इन हरकतों के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सख्त नजर आ रहा है। बीसीसीआई ने मैच रेफरी एंडी पायक्रऑफ्ट को दोनों के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी कार्रवाई हो सकती है।

दरअसल, भारतीय टीम ने 21 सितंबर को हुए सुपर 4 के मैच में साहिबजादा फरहान और हारिस राउफ की उकसावे वाली अभद्र हरकतों को लेकर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी संदेह के घेरे में हैं। एशिया कप 2025 के लीग मैच के दौरान पुरस्कार समारोह में और फिर उसके बाद आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में दिए गए बयान पर सूर्यकुमार यादव से दूसरे मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने जवाब मांगा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सूर्यकुमार यादव को लेकर आईसीसी से शिकायत की थी। आईसीसी ने इस शिकायत पर दो रिपोर्ट मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को भेजी हैं, जिसके बाद उनकी तरफ से भारतीय टीम को एक मेल किया गया है। इस मेल में लिखा है कि मुझे आईसीसी ने दो रिपोर्ट हैंडल करने को भेजी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव के मैच प्रेजेंटेशन और प्रेस कान्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर, इंडियन आर्मी और भारत-पाकिस्तान विवाद पर दिए गए बयान को लेकर दो शिकायतें दर्ज कराई थीं।

इस मामले में सूर्यकुमार यादव पर कार्रवाई होने की पूरी संभावना है, जबकि हारिस राउफ और साहिबजादा फरहान पर भी आईसीसी की ओर से ऐक्शन लिया जा सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले से ही एशिया कप से हटने वाले विवाद की वजह से आईसीसी की नजरों में खटका हुआ है, जहां उन्होंने मैच रेफरी का वीडियो बनाया था और यह दावा किया था कि मैच रेफरी ने माफी मांगी है, क्योंकि उन्होंने इंडिया और पाकिस्तान के कप्तान को हाथ मिलाने से मना किया था।

  • Related Posts

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन?

    Prahaar Release Date Postponed: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म अब अपनी तय रिलीज डेट 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें