Ro no D15139/23

ऑयल पाम खेती की ओर आत्मनिर्भरता की नई दिशा: धमतरी में खाद्य तेल उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

.*धमतरी, 22 जुलाई 2025/ देश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में धमतरी जिला तेजी से कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (NMEO-OP) और छत्तीसगढ़ शासन की साझा पहल से जिले में ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए 3 एफ ऑयल पाम प्रा. लि. कंपनी को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है जो उद्यानिकी विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रही है।*

*धमतरी जिले को प्रारंभिक चरण में 300 हेक्टेयर में ऑयल पाम रोपण का लक्ष्य मिला है।*
*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा स्वयं इस योजना की प्रगति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और हर स्तर पर उसकी समीक्षा कर रहे हैं। किसानों को पौधारोपण से लेकर उत्पादन तक तकनीकी सहायता, अनुदान और फसल खरीदी की गारंटी आदि है।*
*धमतरी जिले को 300 हेक्टेयर में ऑयल पाम विस्तार का लक्ष्य मिला है। इसके अंतर्गत किसानों को पौधारोपण से लेकर उत्पादन तक व्यापक तकनीकी सहयोग, अनुदान और खरीदी की गारंटी दी जा रही है।
किसानों के लिए ऑयल पाम खेती के लाभ:
• उच्च उत्पादन क्षमता: प्रति एकड़ 10 से 12 टन तक वार्षिक उत्पादन संभव।
• निश्चित खरीदी व्यवस्था: फसल बिक्री के लिए 3 एफ कंपनी से अनुबंधित खरीदी की व्यवस्था।
• सरकारी सब्सिडी: पौधारोपण, सिंचाई साधन (बोरवेल, पंपसेट) सहित अन्य जरूरतों के लिए अनुदान।
• कम श्रम लागत: खेती में न्यूनतम मजदूरों की आवश्यकता।
• कम बीमारी की संभावना: कीटनाशकों पर खर्च की बचत।
• दीर्घकालिक लाभ: यह एक बहुवर्षीय फसल है जो 25–30 वर्षों तक उत्पादन देती है।
• अंतरवर्ती फसल की सुविधा: शुरुआती वर्षों में अन्य फसलें उगाई जा सकती हैं।
• सरकारी मूल्य निर्धारण: ऑयल पाम की खरीदी के लिए सरकार द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारित।
• बिचौलियों से मुक्ति: सीधी खरीदी कंपनी द्वारा की जाएगी।
• निरंतर मार्गदर्शन: विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सलाह और फसल का नियमित निरीक्षण।
योग्यता एवं पात्रता:
• व्यक्तिगत और समूह किसान दोनों इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
• समूह में शामिल होने के लिए सहमति शपथ-पत्र देना होगा।
• न्यूनतम 2 हेक्टेयर सिंचित भूमि पर खेती करने वाले किसानों को पंपसेट व बोरवेल पर अनुदान मिलेगा।
• सभी वर्ग के किसान अतिरिक्त अनुदान (टॉप-अप सब्सिडी) के लिए पात्र होंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत सरकार की ICAR-IIOPR समिति द्वारा वर्ष 2020 में किए गए मूल्यांकन के अनुसार छत्तीसगढ़ में हजारों हेक्टेयर भूमि ऑयल पाम उत्पादन के लिए उपयुक्त मानी गई है। धमतरी जिले की सिंचित भूमि इस दिशा में संभावनाओं से भरपूर है।
यह पहल न केवल किसानों की आय को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि खाद्य तेल के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगी।
*अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी उद्यानिकी कार्यालय या 3 एफ ऑयल पाम प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।तेल में आत्मनिर्भर भारत का सपना, धमतरी से साकार होगा।*

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच