Ro no D15139/23

’सीटी सर्वे अम्बिकापुर हेतु नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ’

18 फरवरी को 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम

अम्बिकापुर 17 फरवरी 2025/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान आधारित शहरी आवासों के भूमि सर्वेक्षण नक्शा के पायलट प्रोजेक्ट के तहत अम्बिकापुर को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में सीटी सर्वे अम्बिकापुर हेतु नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ 18 फरवरी 2025 को सुबह 11ः00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष अम्बिकापुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महराज उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रबोध मिंज,विधायक लुंण्ड्रा, श्री रामकुमार टोप्पो, विधायक सीतापुर, श्रीमती मंजूषा भगत, महापौर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर और श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष, राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ उपस्थित रहेंगे।
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में भूमि संसाधनों के सटीक मानचित्रण और प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से अम्बिकापुर के शहरी आवासों और भूमि उपयोग का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा, जिससे आमजनों के लिए भविष्य में शहरी विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शिव मंदिर जीर्णोद्धार व संत कबीर मंदिर निर्माण का किया भूमिपूजन मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की संत कबीरदास जी का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी प्रासंगिक-श्री अग्रवाल

    अम्बिकापुर 04 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंधला में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026ः मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिलमा के जन चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं ग्राम सुआरपारा के राजेश शुक्ला को मिला बिजली बिल माफी और आर्थिक सहायता

    अम्बिकापुर 03 मई 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सरगुजा प्रवास के दौरान “सुशासन तिहार” के अंतर्गत बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा में आयोजित जन चैपाल…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान