Ro no D15139/23

नक्शा प्रोजेक्ट: तकनीकी प्रशिक्षण से तेज़ होगी डिजिटल भू-अभिलेख व्यवस्था, कलेक्टर 

धमतरी, 6 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में नक्शा प्रोजेक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर पालिक निगम सभागार धमतरी में दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में राजस्व एवं नगरीय अमले को सॉफ्टवेयर आधारित कार्यप्रणाली, फील्ड चुनौतियों और समाधान की बारीकियों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन नक्शा सॉफ्टवेयर पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया, जिसमें इसकी तकनीकी संरचना, उपयोगिता और कार्यप्रणाली समझाई गई। इसके पश्चात डाउट क्लियरेंस सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। दूसरे दिन फील्ड विजिट के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में आने वाली समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे प्रशिक्षण और अधिक व्यावहारिक बन सका।

प्रशिक्षण में केंद्र सरकार के स्टेकहोल्डर तथा म.प्र. स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन (MPSEDC) के जीआईएस विशेषज्ञ विजय वर्मा और अमल घोष सहित राज्य स्तरीय जीआईएस एक्सपर्ट टीम के सदस्य संदीप प्रजापति, हेमंत डनसेना, रमेश मिश्रा, भीम हरदेल और प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने सॉफ्टवेयर के तकनीकी पहलुओं और उसके प्रभावी उपयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में राजस्व विभाग के सहायक अधीक्षक भू अभिलेख, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, चैनमैन, निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक, प्लेसमेंट कर्मचारी एवं थर्ड पार्टी सर्वेयर शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती ने नक्शा प्रोजेक्ट की अवधारणा और इसकी प्रशासनिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए नगर निगम धमतरी से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी।

आयुक्त प्रिया गोयल ने शहरी अभिलेखों के त्रुटिरहित निर्माण, नागरिकों से आवश्यक जानकारी संग्रहण और डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख मनोज मरकाम ने पटवारी अभिलेख, नजूल रिकॉर्ड और व्यपवर्तन रिकॉर्ड के समुचित डेटा संकलन की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

जिले में नक्शा प्रोजेक्ट के तहत कुल 39,599 प्लॉट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से अब तक 79,373 ग्राउंड ट्रुथिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। यह कुल कार्य का 50.11 प्रतिशत है, जो प्रगति की संतोषजनक स्थिति को दर्शाता है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर, विशेष रूप से बरसात शुरू होने से पहले, सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए। उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों पर समान रूप से ध्यान देने की बात कही।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन