Ro no D15139/23

Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

लग्जरी कार बनाने वाली Mercedes-Benz अपनी नई 2026 Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट को भारत में 15 जून को लॉन्च करने जा रही है. इस बार कंपनी अपनी फ्लैगशिप सेडान में कई बड़े बदलाव करने वाली है. खास बात यह है कि पहली बार भारत में S-Class का Plug-in Hybrid (PHEV) वेरिएंट भी देखने को मिलेगा. नई S-Class में पहले से ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, नया ऑपरेटिंग सिस्टम, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है. कंपनी का दावा है कि कार में करीब 90% तक बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और हाईटेक बन गई है.

डिजाइन में किया गया हल्का बदलाव

नई S-Class फेसलिफ्ट का फ्रंट डिजाइन अपडेट किया गया है. इसमें नई ग्रिल, बड़े व्हील्स और नए डिजाइन वाले टेललैंप्स दिए गए हैं. हालांकि, कार की ओवरऑल सिल्हूट पहले जैसी ही लगती है, जिससे इसकी पहचान बरकरार रहती है. कार के अंदर नई इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर दी गई है, जो Mercedes के लेटेस्ट MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है. यही सिस्टम कार की स्क्रीन, ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स और कई डिजिटल फंक्शंस को कंट्रोल करेगा.

इंटीरियर में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड एम्बिएंट लाइटिंग कंट्रोल और रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा. कंपनी लॉन्च के समय एक खास Launch Edition भी पेश कर सकती है, जो सभी पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध हो सकती है.

इलेक्ट्रिक मोड पर लगभग 117KM तक चलेगी S 450e Hybrid

नई S-Class का सबसे खास मॉडल S 450e Plug-in Hybrid होगा. इसमें 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 21.96kWh बैटरी पैक दिया गया है. यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर लगभग 117 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है. ग्लोबल मार्केट में इसका S 450e वेरिएंट 429bhp की पावर और 680Nm टॉर्क देता है, जबकि S 580e वेरिएंट 577bhp और 750Nm टॉर्क के साथ आता है. भारत में कंपनी नियमित S 450 पेट्रोल और S 350d डीजल वेरिएंट भी जारी रख सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत?

नई 2026 Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से शुरू होगी. वहीं Plug-in Hybrid वेरिएंट पेट्रोल और डीजल मॉडल्स से महंगा होगा. कंपनी 15 जून को लॉन्च इवेंट के दौरान सभी वेरिएंट्स की आधिकारिक कीमतों का खुलासा करेगी.

  • Related Posts

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    रायुपर 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की पंडवानी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपनी पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत हुई। महान पांडवानी कलाकार और…

    Read more

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले रंग की गाड़ियों की दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। एक नयी रिपोर्ट के अनुसार काले या गहरे रंग उजले या सफेद रंग की तुलना में कम दिखाई देते हैं इसलिये…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात