Ro no D15139/23

Mardani 3 Vs Border 2 First Day Collection: ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? 8 गुना कमाई का अंतर

Mardaani 3 Vs Border 2 First Day Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो बड़ी फिल्मों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ रानी मुखर्जी की दमदार थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ है, तो दूसरी ओर सनी देओल की देशभक्ति से लबरेज ‘बॉर्डर 2’. दोनों ही फिल्मों ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचा है, लेकिन कमाई के मामले में तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आ रही है.

ओपनिंग डे पर बॉर्डर 2 पड़ी भारी

30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई मर्दानी 3 ने पहले दिन करीब 3.80 करोड़ (इंडिया नेट) की कमाई की. फिल्म को कुल 2,345 शोज मिले, जहां औसतन 18.01% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. खास बात ये रही कि रात के शोज में दर्शकों की मौजूदगी ज्यादा दिखी और ऑक्यूपेंसी 31.14% तक पहुंच गई. ओपनिंग के लिहाज से यह आंकड़ा मर्दानी 2 के आसपास ही रहा.

डबल डिजिट में कमाई

वहीं दूसरी तरफ, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आई बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. फिल्म को 6,000 से अधिक शोज मिले और पहले ही दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसकी औसत ऑक्यूपेंसी 32.1% रही, जबकि नाइट शोज में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली.

8 गुना अधिक कमाई

जहां मर्दानी 3 एक कंटेंट-ड्रिवन क्राइम थ्रिलर है, वहीं बॉर्डर 2 बड़े स्केल का पैट्रियॉटिक वॉर ड्रामा है. यही वजह है कि दोनों फिल्मों की ओपनिंग में जमीन-आसमान का फर्क दिखा. बॉर्डर 2 ने मर्दानी 3 से लगभग 8 गुना ज्यादा कमाई की, जिससे साफ हो गया कि सनी देओल की स्टार पावर और देशभक्ति का तड़का दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा. हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मर्दानी 3 को वीकेंड पर वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है और इसकी कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

  • Related Posts

    मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस…

    Read more

    पिता के बर्थडे वाले दिन रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन ने बेटी को दिया जन्म

    Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पहली बार पिता बने हैं और उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. उनकी पत्नी और…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान