Ro no D15139/23

सेवा सेतु से एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, डिजिटल व्यवस्था से नागरिकों को मिल रही त्वरित सुविधा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प को मिल रहा विस्तार

रायपुर, 29 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा सेतु-जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ अभियान आम नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। इस पहल से अब लोगों को छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक सेवाएं त्वरित, सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

*एक दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र*

दुर्ग जिले के अहिवारा ग्राम सांकरा निवासी श्री प्रीतम साहू ने अपने विवाह प्रमाण पत्र के लिए ग्राम पंचायत मलपुरी कला स्थित सेवा सेतु केन्द्र में आवेदन किया। सेवा सेतु केन्द्र की त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया के चलते उन्हें आवेदन के उसी दिन विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। इससे उनका समय और अनावश्यक भागदौड़ दोनों बच गए।

*कार्यालयों के चक्कर से मिली मुक्ति*

श्री प्रीतम साहू ने बताया कि पहले इस प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उनका कार्य बेहद सरल, पारदर्शी और तेजी से पूरा हुआ। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

*एक ही स्थान पर मिल रही अनेक डिजिटल सेवाएं*

सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार एवं पैन कार्ड से संबंधित सेवाएं, राशन कार्ड सेवाएं, विभिन्न ऑनलाइन आवेदन तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से जुड़ी अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को समय, श्रम और धन की बचत हो रही है।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!