Ro no D15139/23

सुबह नगर भ्रमण में निकले महापौर एवं कलेक्टर

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ शासकीय भूमि का किया निरीक्षण
– मोहारा जलसयंत्र गृह देख नदी में पानी के संग्रहण की ली जानकारी
राजनांदगांव 09 मई 2025। निगम सीमाक्षेत्र मे शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन करने स्थल निरीक्षण हेतु महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे विभागीय अधिकारियों के साथ आज शहर भ्रमण किये। इस दौरान निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, तहसीलदार श्री मनीष वर्मा सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा व श्री आलोक श्रोती, पार्षद श्रीमती प्रियंका पंकज कुरंजेकर उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा मोहारा जलसयंत्र गृह का निरीक्षण कर नदी में पानी की स्थिति एवं सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है, जिसका लाभ जनता को देने उसका क्रियान्वयन आवश्यक होता है। इसी प्रकार राजनांदगांव में नागरिकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषणा कर विभिन्न योजनाएं की स्वीकृति दी गयी है। उन्हीं घोषणाओं को धरातल में पूरा करने आज महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे नगर निगम, राजस्व एवं राजगामी के अधिकारियों के साथ निगम सीमाक्षेत्र में भूमि की उपलब्धता देखने सुबह निकले।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि शासन द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न घोषणाएं की गयी है, जिसका धरातल में क्रियान्वयन करने आज स्थल चयन किया जा रहा है। योजनाओं में हॉकी एकेडमी, नालंदा परिसर, सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण, थोक मार्केट जैसे अन्य कार्य के लिए स्थल चयन कर निर्माण किया जाना है, ताकि निर्माण उपरांत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मंशानुरूप राजनंादगांव की जनता को लाभ मिल सके। इन योजनों के क्रियान्वयन के लिए आज कलेक्टर के साथ ऊर्जा पार्क के बाजू, कुंज बिहार कालोनी में कृष्ण कुंज के बाजू तथा मोहारा बाईपास रोड के शासकीय भूमि का निरीक्षण किया गया। भूमि उपलब्धता के आधार पर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि योजना की स्वीकृति अनुसार स्थल चयन करना है और मापदण्ड के अनुरूप निर्माण कार्य किया जाना है। उन्होंने राजस्व, राजगामी एवं नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि उक्त भूमि के अलावा निकाय क्षेत्र में आपके विभाग के अधीन शहर की रिक्त भूमि की सम्पूर्ण जानकारी नक्शा-खसरा सहित प्रस्तुत करें, जिससे योजना को मूर्त रूप दिया जा सके।
भ्रमण के दौरान महापौर श्री यादव व कलेक्टर डॉ. भुरे मोहारा स्थित जलसयंत्र गृह का निरीक्षण किये। महापौर श्री यादव ने कहा कि मोंगरा से पानी लिया जा रहा है, जो एनीकट में पहुंच गया है, जिससे लगभग एक माह पानी आपूर्ति की जा सकती है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने मोहारा एनीकट में पानी संग्रहण की जानकारी लेकर कहा कि प्लांट में आवश्यक समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखें तथा जल संकट वाले क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई करे। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके व श्री संजय वर्मा, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम सहित नगर निगम, राजस्व एवं राजगामी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित

      राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरिया में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दलहन एवं तिलहन फसलों की…

    Read more

    छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 17 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

    राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी