Ro no D15139/23

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार सहिंता का पालन सुनिश्चित कराने एमसीसी समिति गठित

विभिन्न अधिकारियों को समिति के अध्यक्ष व सदस्य के रूप में सौंपी गई जिम्मेदारी

कोरबा 21 जनवरी 2025/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग  द्वारा नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 कर लिए कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण सहिंता प्रभावशील हो चुकी है। नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 के संदर्भ में प्रत्याशी राजनैतिक दल, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी 2025 को जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति का गठन किया है। जिसके अंतर्गत कोरबा नगर निगम क्षेत्र हेतु गठित मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति  में आयुक्त नगर निगम कोरबा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। साथ ही सदस्य के रूप में अनुविभागीय अधिकारी कोरबा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल,  संबंधित क्षेत्र के जोन कमिश्नर, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सदस्य के रूप में समिति में शामिल हैं।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद कटघोरा, दीपका, बांकीमोंगरा, नगर पंचायत पाली व छुरीकला हेतु गठित एमसीसी समिति के अंतर्गत सम्बंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष एवं सम्बंधित क्षेत्र के मुख्य नगर पालिका अधिकारी,  कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य के रूप में  शामिल किया गया है।
इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतो के आम निर्वाचन के दौरान जनपद क्षेत्र कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता के पालन कराने हेतु एमसीसी समिति का गठन कर सम्बंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही सम्बंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य के रूप में  शामिल किया गया है।उक्त समिति  निर्वाचन घोषणा के उपरांत प्रति 03 दिन में आवश्यकता अनुसार बैठक कर क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल