Ro no D15139/23

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु MDA (सामूहिक दवा सेवन) कार्यक्रम 2026 25 फरवरी तक चलेगा अभियान

अंबिकापुर 20 फरवरी 2026/  राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सरगुजा संभाग में सामूहिक दवा सेवन (MDA) गतिविधि संचालित की जा रही है। इस अभियान के तहत् सरगुजा, सूरजपुर एवं जशपुर कृ तीनों जिलों के कुल 18 विकासखण्डों में योग्य जनसमुदाय को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही है। सामूहिक दवा सेवन अभियान के अंतर्गत अब तक सरगुजा जिले में 4,46,573, सूरजपुर जिले में 2,27,765 तथा जशपुर जिले में 4,50,819 लोगों को DOT पद्धति (दवा प्रशासक के समक्ष सेवन) से दवा का सेवन कराया जा चुका है। संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ट्रिपल ड्रग थेरेपी (Triple Drug Therapy) के अंतर्गत डीईसी (DEC), एल्बेन्डाजोल एवं आईवरमेक्टीन की दवाएं दी जा रही हैं। ये दवाएं फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी एवं पूर्णतः सुरक्षित हैं। उन्होंने संभाग के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीम के समक्ष दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाएं तथा सरगुजा संभाग को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। वर्तमान में संभाग में हाथीपांव (फाइलेरिया) से पीड़ित मरीजों को घरेलू रोग प्रबंधन किट उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल सके। साथ ही हाइड्रोसील से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?