Ro no D15139/23

मीडिया प्रतिनिधियों की जिला पंचायत सभाकक्ष मे हुई कार्यशाला

ईवीएम से मतदान प्रक्रिया का किया गया प्रदर्शन, बताया पारदर्शी व सुरक्षित
 

अम्बिकापुर 03 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत आगामी 11 फरवरी को जिले के एक नगरपालिक निगम अंबिकापुर सहित दो नगर पंचायतों सीतापुर , लखनपुर में मतदान होगा । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में  आज जिला पंचायत सभाकक्ष  में मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर डॉ आरके मिश्रा, डॉ एन के पांडे द्वारा  ईव्हीएम के माध्यम से डेमो दिखाकर वोट डालने की प्रक्रिया को समझाया गया।
कार्यशाला में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को मशीन की कार्य प्रणाली, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, कैंडिडेट सेक्शन, सुरक्षा उपायो व इसकी विश्वसनीयता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही यह भी बताया गया की जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र में जायेगा, तो उसे ईवीएम मशीन में दो भाग दिखाई देगा, जिसमे पहले भाग में महापौर /अध्यक्ष तथा दूसरा भाग पार्षद के लिए होगा।  मतदान अधिकारी द्वारा वोटिंग के लिए अनुमति के बाद मतदाता द्वारा सफेद पार्ट में महापौर की बटन दबाने पर छोटी बीप , फिर गुलाबी पार्ट में पार्षद की बटन दबाने पर लंबी बीप आएगी तब मतदान पूरा होगा। इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का निराकरण भी किया गया। मीडिया प्रतिनिधियों ने ईव्हीएम के माध्यम से होने वाले मतदान को पूरी तरह सुरक्षित व पारदर्शी बताया।

  • Related Posts

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच