Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की मांग पर की गई विभिन्न घोषणाओं को मिली स्वीकृति

अम्बिकापुर 15 जून 2026/   सुशासन तिहार के दौरान आमजन की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास के दौरान  बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां  मुख्यमंत्री के द्वारा ग्रामीणों की मांगो पर की गई घोषणाओं को स्वीकृति मिल गई है।

विगत 03 मई 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलमा पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न घोषणाएं कीं थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने घोषणा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। घोषणाओं के अनुरूप ग्राम सिलमा में नवीन पंचायत भवन डीएमएफ एवं मनरेगा के अभिसरण से 18.30 लाख रुपए की लागत से, मुक्तिधाम डीएमएफ से 2.50 लाख रुपए की लागत से, नवीन पीडीएस भवन मनरेगा से 11.63 लाख रुपए की लागत से स्वीकृति मिली है। वहीं ग्राम कुनकुरीकला में नवीन पंचायत भवन डीएमएफ एवं मनरेगा के अभिसरण से 18.30 लाख रुपए से स्वीकृत हुआ है।  स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी-खुशी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु लगातार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे शासन की योजनाओं और घोषणाओं का लाभ सीधे आमजन तक समय पर पहुंच सके।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स