Ro no D15139/23

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत दावा-आपत्ति प्रक्रिया पर हुई बैठक

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा, 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के कुल 809 मतदान केन्द्रों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 किया जा रहा है। इसके तहत प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 23 दिसंबर 2025 को किया गया, जिसकी प्रतियां जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गईं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन प्रेमी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 30 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक दिनांक 6 जनवरी 2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्राप्त दावा-आपत्तियों की जानकारी दी गई तथा प्रत्येक दावा-आपत्ति की एक-एक प्रति भी उन्हें उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने यह भी बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों के साथ नियमित समन्वय किया जा रहा।

  • Related Posts

    धमतरी में मखाना की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में नई पहल

    धमतरी, 24 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारंपरिक फसलों के साथ अब मखाना की खेती किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर…

    Read more

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना की जल्द होगी शुरुआत

    अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनेगा महिला स्किल सैटेलाइट सेंटर धमतरी। जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘STREE’ परियोजना की जल्द…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव