Ro no D15139/23

राज्य उत्सव की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न – तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या 2 से 4 नवम्बर तक

कोरबा 24 अक्टूबर 2025/

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन द्वारा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम कोरबा में जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 से 4 नवम्बर तक होने वाली तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिया गया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोककला को विशेष रूप से शामिल किया जाए। स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाए ताकि जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की स्टॉल, फूड जोन और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव रखा गया। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित करने, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला और मेला लगाने, आकर्षक स्टॉल स्थापित करने तथा पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा हुई।

जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राज्य उत्सव के दौरान नागरिकों को एक मनमोहक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अनुभव मिल सके।
नोडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग की उपस्थिति में बैठक में श्री नूतन सिंह ठाकुर,सभापति नगर पालिक निगम, पार्षद श्री अशोक चावलानी, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री गोपाल मोदी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जायसवाल आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?