Ro no D15139/23

जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में आशा, डॉन, साथी, जागृति एवं संवाद के सदस्यों की बैठक सम्पन्न

जशपुरनगर 26 जून 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तीन दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में नालसा द्वारा जागृति, डॉन, संवाद, साथी एवं आशा योजना को लागू किया गया है एवं महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित हैंडबुक आवाज उठाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित हैंडबुक का प्रकाशन किया गया है। जिसके तारतम्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन एव श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, जिला जशपुर (छ०ग०) के निर्देशानुसार जिला एवं तालुका स्तर पर जागृति, डॉन, संवाद, साथी एवं आशा इकाई का गठन किया गया है।

श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, जिला जशपुर (छ०ग०) की गरिमामयी उपस्थिति एवं अध्यक्षता में जशपुर जिले में नालसा योजना जागृति, डॉन, संवाद, साथी एवं आशा अंतर्गत गठित जागृति यूनिट, डॉन यूनिट, संवाद यूनिट, जिला साथी इकाई एवं आशा इकाई के सदस्यों का बैठक का आयोजन दिनाक 26.06.2025 को जिला न्यायालय जशपुर, जिला जशपुर (छ०ग०) के सभाकक्ष में प्रातः 10 30 बजे किया गया। श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि ष्आशा इकाईष् का मुख्य कार्य बाल विवाह की समस्या से निपटने के लिये एक संस्थागत ढांचा तैयार कर, बाल विवाह की प्रथा का उन्मूलन करना, पीडिताओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराते हुये समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। साथी इकाई का मुख्य कार्य बेसहारा बच्चों की पहचान करना, उनका आधार नामांकन कराना, विधिक सहायता प्रदान करना एवं शासन की अन्य लाभकारी योजनाओं से जोड़ना है। जागृति इकाई का मुख्य कार्य जमीनी स्तर पर निःशुल्क विधिक सहायता का प्रचार-प्रसार करना एवं शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। डॉन इकाई का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया तथा नशे से पीड़ित व्यक्ति को नशे से मुक्ति हेतु नशा मुक्ति केन्द्र जाने हेतु प्रोत्साहित करना है। साथ ही नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाईन नंबर 1933 एवं 14446 एवं नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 का प्रचार प्रसार करना, स्कूल कॉलेज, सडकों पर रहने वाले बच्चे, सेक्स वर्कर, जेल, किशोर गृह, केमिस्ट, ड्रग पीड़ित व्यक्ति एवं उनके परिवारों, आम जनता के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है। ष्संवाद इकाईष् का मुख्य कार्य जनजाति समुदाय क्षेत्रों की पहचान कर उनके मध्य विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है।
उक्त कार्यक्रम में श्री शैलेष अच्युत पटवर्धन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस) जशपुर, कु श्वेता बघेल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, श्री प्रदीप कुमार साहू, अपर कलेक्टर जशपुर, श्रीमती मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक जशपुर, श्री ओंकार यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर, श्रीमती जयश्री राजपथने, तहसीलदार जशपुर, श्री किशोर केरकेट्टा, सहायक संचालक, शिक्षा विभाग जशपुर, श्री चंद्रशेखर यादव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जशपुर, श्रीमती सरोज खलखो, सहायक संचालक योजना जशपुर, श्री योगेश्वर उपाध्याय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर, डॉ अबरार खान, साईकोलॉलिस्ट, जिला चिकित्सालय जशपुर श्रीमती मनीषा छाबडा, अधीक्षक सी. सी. आई गर्ल्स होम जशपुर श्री अनूप मिश्रा, अधीक्षक, सी. सी आई गर्ल्स होम जशपुर श्रीमती लाजवंती साय, अधीक्षक, सी.सी आई बॉयस होम जशपुर श्रीमती लाजवती साय, अधीक्षक सी सी आई बॉयस होम जशपुर, श्री पुरुषोत्तम श्रीवास्तव बालक कल्याण अधिकारी जशपुर श्रीमती प्रभा पैकरा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ओपन शेल्टर होम जशपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जशपुर जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी जशपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर श्री मुकेश टोप्पो, वरिष्ठ सहायक, भारतीय स्टेट बैंक जशपुर, श्री सुदेश गुप्ता, चीफ, लीगल एड डिफेंस कॉसिल सिस्टम जशपुर, श्री प्रताप चंद तिग्गा, पैनल अधिवक्ता जशपुर, श्री केवडा मिज, पैनल अधिवक्ता जशपुर श्री गोपाल प्रसाद रवानी पैनल अधिवक्ता जशपुर, श्री विनय कुमार सनवानी अधिकार मित्र जशपुर, कु प्रतिमा प्रधान, अधिकार मित्र जशपुर, कु सत्री बाई, अधिकार मित्र जशपुर श्री भानु प्रताप राम, अधिकार मित्र जशपुर, श्री निरंतर कुजूर, अधिकार मित्र जशपुर एवं श्री निरंजन एक्का, अधिकार मित्र जशपुर उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में मान अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….