Ro no D15139/23

गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को लेकर डीजे संचालकों की बैठक संपन्न

डीजे पर प्रतिबंध, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2025/  आगामी गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक ढिल्लों, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार श्री उमेश बाज, टीआई सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तथा डीजे संचालकगण उपस्थित थे।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ढिल्लों ने डीजे संचालकों को उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान ऊंची आवाज में डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई शांति समिति की बैठक में सदस्यों के अनुरोध एवं सहमति से डीजे बजाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपर कलेक्टर श्री नायक ने डीजे संचालकों से अपील की कि वे दोनों पर्वों को मिलजुलकर भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि सरगुजा की पहचान आपसी एकता और भाईचारे में निहित है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुनः स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के निर्देशानुसार एवं शांति समिति के अनुरोध तथा सर्वसम्मति के बाद ही डीजे पर प्रतिबंध का निर्णय लिया गया है। अतः सभी संचालक नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    कलेक्टर एवं एसएसपी ने प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया संयुक्त निरीक्षण

      सुरक्षा व्यवस्था सहित सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सुरक्षा में लापरवाही पर अधीक्षक को निलंबित करने दिए निर्देश अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के वाॅक इन इंटरव्यू परिणाम जारी

      अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/   आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी रूप…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है