Ro no D15139/23

लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय के प्रबंधकारिणी समिति की हुई बैठक

ग्रंथालय में पाठकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें-कलेक्टर श्री हरिस एस

जगदलपुर 08 जुलाई 2025/ 
कलेक्टर एवं अध्यक्ष लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय श्री हरीश एस की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री हरीश ने कहा कि केंद्रीय ग्रन्थालय में पाठकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें। उन्हें ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, आवश्यक पुस्तकें एवं समसामयिक पत्र-पत्रिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित इंटरनेट सुविधा की भी समुचित सुलभता कराया जाए। बैठक में अधिक से अधिक पाठकों को ग्रन्थालय का लाभ प्रदान करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। साथ ही विद्युत के वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इनवर्टर की व्यवस्था के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। कलेक्टर ने केंद्रीय ग्रन्थालय में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। उन्होंने संपूर्ण भवन में विद्युत व्यवस्था के ऑडिट के निर्देश दिए।  बैठक में ग्रन्थालय के साफ सफाई एवं परिसर के उद्यान के रख-रखाव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे तथा प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?