Ro no D15139/23

रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों की बैठक आयोजित

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर में संचालित रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों की बैठक बीते दिन सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी एवं एसडीएम श्री पीयूष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं संचालक उपस्थित रहे। यह बैठक जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।
संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
अधिकारियों ने रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने एवं रात में निर्धारित समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने की हिदायत दी गई।
सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा कि यदि आपके ढाबे या रेस्टोरेंट में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें, साथ ही किसी भी प्रकार के विवाद की जानकारी भी दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण