Ro no D15139/23

जिले के एफपीओ के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 26 जुलाई 2025/ जिले में संचालित फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के व्यवसाय विकास हेतु कार्ययोजना निर्माण एवं उनके कार्यों की समीक्षा हेतु शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ जिले के सभी एफपीओ के अध्यक्ष, सदस्य एवं सीबीबीओ टोलेंटो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने सभी अधिकारियों को कृषकों के साथ मिलकर कृषि व्यवसाय विकास के दृष्टिकोण से कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलवाने एवं उनकी आय में वृद्धि के लिए कृषक उत्पादों को खरीदने वाली संस्थाओं एवं कंपनियों को सीधे एफपीओ से जोड़ने एवं मार्केट लिंकेज में एफपीओ को होने वाली समस्याओं का समाधान करने के कहा। उन्होंने विभिन्न कृषि संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों के साथ मिलकर उत्कृष्ट व्यापार योजना बनाने एवं किसानों को विभिन्न कृषि उत्पादों एवं उनके प्रसंस्करण की संभावनाओं से परिचित कराने के लिए नियमित रूप से शैक्षणिक भ्रमण करवाने हेतु सीबीबीओ को निर्देशित किया। उन्होंने एफपीओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। ज्ञात हो कि जिले में 5 एफपीओ  कार्यरत है, जिसमें से प्रत्येक एफपीओ में औसतन 500 से अधिक किसान जुड़ कर कार्य कर रहे हैं।
  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?