Ro no D15139/23

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बलौदाबाजार में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1098 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार

*कटगी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार आधुनिक जांच सुविधाएँ उपलब्ध*

रायपुर, 29 सितम्बर/
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी में जिला स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1098 मरीजों ने पंजीयन कर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच और उपचार का लाभ उठाया। इस अवसर पर पहली बार प्राथमिक स्तर पर ही सोनोग्राफी, फंडस कैमरा जांच, एक्स-रे और फिजियोथेरेपी जैसी आधुनिक सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीण मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ नजदीक ही मिल सकीं।

शिविर में स्त्री रोग, मेडिसिन, शिशु रोग, शल्य चिकित्सा, हड्डी रोग, नेत्र, ईएनटी, दंत और फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ मौजूद रहे। गर्भवती महिलाओं की जांच, सोनोग्राफी, नेत्र परीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, हड्डी और दंत रोगों का उपचार समेत अनेक सेवाएँ दी गईं। शिविर के दौरान 14 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें आगे की चिकित्सा के लिए चिह्नित किया गया, वहीं 30 मरीजों को मौके पर चश्मे वितरित किए गए। शिशु रोग विशेषज्ञों ने दो बच्चों में जन्मजात मस्तिष्क विकृति और एक में बाल लकवे की आशंका जताई, जिनका उपचार “चिरायु योजना” के तहत कराया जाएगा।

चिकित्सकों द्वारा 700 से अधिक बीपी जांच और 600 से अधिक शुगर जांच की, वहीं 27 लोगों को आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। एक कुष्ठ रोगी की पहचान भी इस शिविर के दौरान की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है, ताकि मरीजों को बड़े शहरों तक न जाना पड़े। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि अजगले द्वारा स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचने में अहम भूमिका निभाते हैं ।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि शर्मा ने कहा कि आगे भी समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भटकना न पड़े और उन्हें आवश्यक उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।

  • Related Posts

    डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासनर- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह

      रायपुर, ​17 अगस्त 2026/सुशासन की दिशा में अग्रसर राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन को डिजिटल बनाकर आम जनता के जीवन को सरल और चिंतामुक्त करने का एक ऐतिहासिक अध्याय…

    Read more

    अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध

      वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पारंपरिक स्वास्थ्य परंपरा और वनौषधीय ज्ञान को संरक्षित करने के…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान