Ro no D15139/23

जीवन में आई नई रोशनी- राम रतन मिश्रा

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य*

रायपुर, 30 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने वास्तव में यह साबित कर दिया है कि सूरज की किरणें अब सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और समृद्धि की शक्ति भी हैं। रायगढ़ जिले के सोनमुड़ा निवासी श्री राम रतन मिश्रा अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गए हैं। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने उनके जीवन में नई रोशनी लायी है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

पहले श्री मिश्रा को हर महीने 3 हज़ार रुपये तक का भारी-भरकम बिजली बिल चुकाना पड़ता था। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यह खर्च बड़ी चुनौती थी, विशेषकर गर्मी के दिनों में बढ़ी हुई बिजली खपत ने आर्थिक बोझ और बढ़ा दिया था। बिजली बिल में बदलाव की शुरुआत तब हुई जब उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। सरकारी सब्सिडी और विभागीय मार्गदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया। देखते ही देखते उनका घर सूरज की रोशनी से संचालित होने लगा।

आज श्री मिश्रा का बिजली बिल लगभग शून्य हो चुका है। वे गर्व से कहते हैं अब मैं वास्तव में आत्मनिर्भर महसूस करता हूँ। सूरज की रोशनी ने न केवल मेरे घर को उजाला दिया है, बल्कि मेरे जीवन को भी नई दिशा दी है। सौर ऊर्जा से अब उनके घर की बिजली आवश्यकता पूरी हो रही है। वे मानते हैं कि यह निवेश सिर्फ आर्थिक बचत का साधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सतत पर्यावरण की ओर उठाया गया सार्थक कदम है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!