Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं के समाधान के साथ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

*अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम से जुड़ा पोषण एवं मातृ स्वास्थ्य का संदेश*

रायपुर, 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत गैना में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। हाई स्कूल ग्राउंड परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

गंगा दशहरा 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त ,अधिक मास में क्यों मनाया जाएगा गंगा दशहरा? जानें शास्त्रों का रहस्य – IMNB NEWS AGENCY

शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आमजनों से संवाद कर शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने की अपील की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं, पात्रता और लाभ प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सुपोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यक जानकारियां भी साझा की गईं।

सुशासन तिहार के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 3102 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 823 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। वहीं गैना में आयोजित शिविर में लगभग 375 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 215 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

शिविर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद सदस्यगण, अनुविभागीय अधिकारी श्री नीरनिधि नन्देहा, जनपद पंचायत सीईओ श्री निजाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस